प्रेस विज्ञप्ति
07-07-2026 को जी0डी0 बिनानी पी0जी0 कॉलेज, मिर्जापुर में प्राचार्य की अध्यक्षता में प्रवेश समिति की बैठक सम्पन्न हुई। इस बैठक में सत्र 2026-2027 में प्रवेश से सम्बन्धित महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ किया जायेगा। जिसके अन्तर्गत बी.ए., बी.काम. नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं को प्रवेश हेतु मेरिट फार्म भरने के लिए 10 जुलाई 2026 तक अन्तिम अवसर दिया गया है। इसके साथ ही ऑनलाइन मेरिट फार्म भरने वाले समस्त छात्र-छात्राएं अपने फार्म की हार्डकॉपी आवश्यक दस्तावेजों के साथ अनिवार्य रूप से महाविद्यालय काउन्टर पर जमा करें।
दिनांक 12 जुलाई 2026 को महाविद्यालय की वेबसाइट www.binanipgcollege.ac.in पर मेरिट सूची का प्रकाशन किया जाएगा। तत्पश्चात् मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं निम्नलिखित दस्तावेजों के साथ 13 जुलाई 2026 को महाविद्यालय में प्रवेश हेतु प्रातः 10 बजे उपस्थित होंगे।
प्रवेश के समय निम्नलिखित दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य होगा-
1. मेरिट आवेदन पत्र की प्रति।
2. समर्थ रजिस्ट्रेशन की प्रति।
3. हाईस्कूल अंकपत्र एवं प्रमाणपत्र - मूल एवं छायाप्रति।
4. इंटरमीडिएट अंकपत्र एवं प्रमाणपत्र - मूल एवं छायाप्रति।
5. टी.सी. एवं चरित्र प्रमाण पत्र - मूल प्रति।
6. जाति प्रमाणपत्र।
7. अपार आईडी या ABC आईडी की छायाप्रति।
8. आधार कार्ड एवं चार पासपोर्ट साइज की फोटो।
Principal